Delhi में व्हाइट फंगस से आंत में छेद होने का पहला मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 27, 2021

दिल्ली, 27 मई|
 
कोरोना वायरस संक्रमण के बीच व्हाइट फंगस (White Fungus) की वजह से छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद का मामला सामने आया है. देश में कोरोना वायरस महामारी के साथ ब्लैक फंगस के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं और अब तक देशभर में ब्लैक फंगस के कुल मामलों की संख्या 11717 हो गई है. इसमें सबसे ज्यादा 2859 मामले मामले गुजरात में सामने आए हैं
 
दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल  में इस तरह का केस मिला है अस्पताल का दावा है कि यह विश्व में पहला केस है 49 साल की महिला को पेट में दर्द और उल्टी की समस्या के बाद इसी महीने की 13 तारीख को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था महिला कैंसर से पीड़ित थी और कुछ वक्त पहले ही उसकी कीमोथेरेपी भी हुई थी. जब अस्पताल में महिला का सीटी स्कैन किया गया, तो आंतों में छेद होने का पता चला।
 
सर गंगा राम अस्पताल के मेटऑफ सिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रिपाटिकोबितरी साइंसेज डिपार्टमेंट के डॉ. (प्रो.) अमित अरोड़ा ने बताया, 'चार घंटे चली सर्जरी के बाद महिला की फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद किया गया. इसके बाद ही द्रव्य लीक को भी रोका गया।
 
व्हाइट फंगस द्वारा कोविड-19 इन्फेक्शन के बाद खाने की नली, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद करने का मामला यह दुनिया में पहला है डॉ. अरोड़ा ने कहा कि स्टेरॉयइड के इस्तेमाल के बाद ब्लैक फंगस के द्वारा आंत में छेद होने के कुछ मामले हाल ही में सामने आए है


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.