जेपी नड्डा ने कहा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है, जानिए उन्होंने और क्या कहा

Photo Source :

Posted On:Monday, May 30, 2022

मुंबई, 30 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है, ये मोदी सरकार की आत्मा है। उन्होंने आगे कहा कि योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद पर हमने चोट की। हमारी योजनाएं गरीबों और अंतिम पायदान के व्यक्ति के लिए। पहले योजनाएं केवल कागज पर बनती थीं। अब ऐसा नहीं होता। कोरोना में सरकार ने पूरी ताकत से काम किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने के तरीकों में बदलाव आया है। पीएम ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदली है। सरकार के काम करने की शैली भी आज बदल गई है। 

उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक हमने एक लंबी यात्रा तक की है। आज हम देश में एक जिम्मेदार सरकार देखते हैं, आज हम प्रो-एक्टिव, प्रो-रिस्पोंसिव सरकार देखते हैं। आज स्पष्ट है कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यों में इनोवेशन हमेशा दिखाई पड़ता है। इसी इनोवेशन के तहत प्रधानमंत्री ने नमो ऐप के तहत माइक्रोसाइट पर एक मॉड्यूल खड़ा किया है। जो इंटरेस्टिंग भी है, इंटरेक्शन भी है और इंफॉर्मेशन एवं इनोवेशन से युक्त हैं। उन्होंने इस दौरान नमो एप का नया संस्करण भी लांच किया। नमो एप पर सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.