मोदी और शाह ने की सोनोवाल से बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 28, 2021

नई दिल्ली, 28 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से बात कर राज्य में भूकंप के बाद की स्थिति की जानकारी नई और केंद्र से हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

 
 प्रधानमंत्री ने बुधवार को सोनोवाल से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ट्वीट कर कहा, " असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से बात कर राज्य के कुछ हिस्सों में भूकंप के संबंध में बात की। केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैं असम के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।" 
 
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने भी सोनोवाल से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा,"भूकंप के बाद असम के विभिन्न हिस्सों में स्थिति का आकलन करने के लिए असम के मुख्यमंत्री से बात की है। केंद्र सरकार असम के भाई के साथ मजबूती से खड़ी है। सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।" 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.