कोरोना के बीते 24 घंटे में 15 हजार से अधिक नए मामले, 20 की मौत

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 25, 2022

मुंबई, 25 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में एक बार फिर कोरोना का कहर बरस रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले फिर देश में चिंता बड़ा रहे है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,940 नए मामले सामने आए हैं, जो 100 दिनों में सबसे ज्यादा हैं। बीते दिन 20 मरीजों की मौत हो गई। देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.39 % पर पहुंच गया है। देश के पांच राज्यों में पॉजिटिविटी रेट करीब 8% से ज्यादा है। देश में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़कर 90,375 हो गई है। बीते 24 घंटे में 12,401 मरीज रिकवर हुए हैं। अगर राज्य में कोरोना की स्थिति की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4,205 नए केस सामने आए, जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई। वहीं केरल में 3,981 नए केस मिले और 11 मरीजों की मौत हुई। राजधानी दिल्ली में 1,447 केस मिले और 1 मरीज की मौत हुई। इसी तरह कर्नाटक में 816 और उत्तर प्रदेश में 620 नए मरीज मिले।

देश में मामले बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से चौथी लहर को लेकर एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना की चौथी लहर जुलाई में आने की संभावना है, जो कि अक्टूबर तक चल सकती है। इसका पीक अगस्त के आसपास हो सकता है। देश में कोरोना से हुई मौतों को लेकर मेडिकल जर्नल द लैंसेट ने बड़ा दावा किया है। साल 2021 में कोविड वैक्सीन देश में 42 लाख से अधिक मौतें रोकने में सफल रही है। यह स्टडी 8 दिसंबर, 2020 से 2021 तक देश में मृत्यु दर के अनुमानों पर आधारित है। तो वही WHO ने जनवरी 2020 से दिसंबर 2021 के बीच देश में 47 लाख मौतों का अनुमान जताया था।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.