ताजा खबर
Weather LIVE 2 June 2025: प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्वोत्तर में आई बाढ़ से हुई मौतों पर दुख जताया   ||    Live Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना के एक्टिव केस 3961, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया किन राज...   ||    Elon Musk के पिता के भारत दौरे का मकसद आया सामने, अयोध्या राम मंदिर के भी करेंगे दर्शन   ||    ‘कश्मीर विवाद सुलझाने के लिए दुनिया आगे आएं…’, शांगरी-लॉ डायलॉग में पाकिस्तान का नया पैंतरा   ||    विराट कोहली के मशहूर पब-रेस्टोरेंट पर केस, स्मोकिंग से जुड़ा है मामला   ||    नॉर्थ ईस्ट में बाढ़ और भूस्खलन से 34 लोगों की मौत, 19 जिले प्रभावित, जनजीवन बेहाल   ||    नेपाल में उग्र प्रदर्शन, पूर्व गृह मंत्री को घसीटते हुए ले गई पुलिस, देखें Video   ||    रूस के साथ चल रहे युद्ध के बाद यूक्रेनी कमांडर ने क्यों दिया इस्तीफा? ये है वजह   ||    ‘बाइडेन 2020 में मारे गए, क्लोन से किया रिप्लेस’, ट्रंप ने ‘TRUTH’ पर शेयर की अजीबोगरीब थ्योरी   ||    कोलोराडो के मॉल में आतंकी हमला, हमलावर ने लगाए ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे, 6 लोग घायल   ||    Colorado Terror Attack: कौन है मोहम्मद सबरी सोलिमन? जिसने कोलोराडो में आतंकी हमले को दिया अंजाम   ||    क्या था रूस पर हुए ड्रोन हमले के पीछे यूक्रेन का सीक्रेट प्लान? डेढ़ साल की प्लानिंग पर क्या बोले वि...   ||    Fact Check: 'कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका भाजपा के लिए करेंगी प्रचार', बीजेपी ने इसे ...   ||    इतिहास में 2 जून: भारतीय राजनीति से लेकर वैश्विक घटनाओं तक, जानिए इस तारीख से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक...   ||    Chandra Gochar: महेश नवमी पर चंद्र करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम   ||    PBKS vs MI: दिल तोड़ने वाली हार पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया कहां हुई चूक?   ||    PBKS vs MI: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई के साथ आईपीएल में पहली बार हुआ ये खेला   ||    PBKS vs MI: फाइनल में RCB से भिड़ंत को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, खिलाड़ियों का दिया खास मैसेज   ||    UPI के नियम में होने जा रहा ये खास बदलाव, सभी पेमेंट ऐप पर होगा लागू   ||    सस्ते होंगे लोन! तीसरी बार भी कम हो सकती है रेपो रेट, EMI और ब्याज दरों में फिर राहत की उम्मीद   ||    +++ 

राष्ट्रपति मुर्मू ने बिलों पर समयसीमा तय करने पर उठाए सवाल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 15, 2025

मुंबई, 15 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश पर सवाल उठाए हैं, जिसमें राष्ट्रपति और राज्यपाल द्वारा विधेयकों (बिलों) को मंजूरी देने की समयसीमा तय की गई है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय संविधान में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसमें राष्ट्रपति या राज्यपाल को किसी निश्चित अवधि के भीतर निर्णय लेना अनिवार्य हो। दरअसल, ये मामला तमिलनाडु गवर्नर और राज्य सरकार के बीच हुए विवाद से उठा था। जहां गवर्नर से राज्य सरकार के बिल रोककर रखे थे। सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को आदेश दिया कि राज्यपाल के पास कोई वीटो पावर नहीं है। इसी फैसले में कहा था कि राज्यपाल की ओर से भेजे गए बिल पर राष्ट्रपति को 3 महीने के भीतर फैसला लेना होगा। यह ऑर्डर 11 अप्रैल को सामने आया था।

मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से 14 सवाल पूछे हैं -

  1. जब राज्यपाल के सामने कोई बिल आता है, तो उनके पास कौन-कौन से संवैधानिक विकल्प होते हैं।
  2. क्या राज्यपाल फैसला लेते समय मंत्रिपरिषद की सलाह से बंधे हैं।
  3. क्या राज्यपाल के फैसले को अदालत में चुनौती दी जा सकती है।
  4. क्या आर्टिकल 361 राज्यपाल के फैसलों पर न्यायिक समीक्षा को पूरी तरह रोक सकता है।
  5. अगर संविधान में राज्यपाल के लिए कोई समयसीमा तय नहीं है, तो क्या अदालत कोई समयसीमा तय कर सकती है।
  6. क्या राष्ट्रपति के फैसले को भी अदालत में चुनौती दी जा सकती है।
  7. क्या राष्ट्रपति के फैसलों पर भी अदालत समयसीमा तय कर सकती है।
  8. क्या राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट से राय लेना अनिवार्य है।
  9. क्या राष्ट्रपति और राज्यपाल के फैसलों पर कानून लागू होने से पहले ही अदालत सुनवाई कर सकती है।
  10. क्या सुप्रीम कोर्ट आर्टिकल 142 का इस्तेमाल करके राष्ट्रपति या राज्यपाल के फैसलों को बदल सकता है।
  11. क्या राज्य विधानसभा द्वारा पारित कानून, राज्यपाल की स्वीकृति के बिना लागू होता है।
  12. क्या संविधान की व्याख्या से जुड़े मामलों को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच को भेजना अनिवार्य है।
  13. क्या सुप्रीम कोर्ट ऐसे निर्देश/आदेश दे सकता है जो संविधान या वर्तमान कानूनों मेल न खाता हो।
  14. क्या केंद्र और राज्य सरकार के बीच विवाद सिर्फ सुप्रीम कोर्ट ही सुलझा सकता है।

वहीं, गवर्नर की ओर से राष्ट्रपति को भेजे गए बिल पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था की, अनुच्छेद 201 कहता है कि जब विधानसभा किसी बिल को पास कर दे। उसे राज्यपाल के पास भेजा जाए और राज्यपाल उसे राष्ट्रपति के पास विचार के लिए भेज दे। इस स्थिति में राष्ट्रपति को बिल पर मंजूरी देनी होगी या फिर बताना होगा कि मंजूरी नहीं दे रहे हैं। आर्टिकल 201 के तहत राष्ट्रपति का निर्णय की न्यायिक समीक्षा की जा सकती है। अगर बिल में केंद्र सरकार के निर्णय को प्राथमिकता दी गई हो, तो कोर्ट मनमानी या दुर्भावना के आधार पर बिल की समीक्षा करेगा। अदालत ने कहा कि बिल में राज्य की कैबिनेट को प्राथमिकता दी गई हो और राज्यपाल ने विधेयक को मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह के विपरीत जाकर फैसला किया हो तो कोर्ट के पास बिल की कानूनी रूप से जांच करने का अधिकार होगा। साथ ही, सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि जब कोई समय-सीमा तय हो, तो वाजिब टाइम लाइन के भीतर फैसला करना चाहिए। राष्ट्रपति को बिल मिलने के 3 महीने के भीतर फैसला लेना अनिवार्य होगा। यदि देरी होती है, तो देरी के कारण बताने होंगे। अदालत ने यर्ह भी कहा कि राष्ट्रपति किसी बिल को राज्य विधानसभा को संशोधन या पुनर्विचार के लिए वापस भेजते हैं। विधानसभा उसे फिर से पास करती है, तो राष्ट्रपति को उस बिल पर फाइनल डिसीजन लेना होगा और बार-बार बिल को लौटाने की प्रक्रिया रोकनी होगी।

बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.