राहुल गांधी ने मौजूदा और भावी आर्थिक मुद्दों पर रघुराम राजन का लिया इंटरव्यू, जानिए क्या पूछा

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 15, 2022

मुंबई, 15 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने मिडिल क्लास के हित के लिए नीतियां बनाने की वकालत की है। भारत जोड़ो यात्रा में राजन ने भी हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने मौजूदा और भावी आर्थिक मुद्दों पर रघुराम राजन से यात्रा के बीच एक खेत में बने मकान की छत पर इंटरव्यू किया। राहुल गांधी ने राजन से कहा, आज की दुनिया में सब जगह नफरत फैली है। यूक्रेन से लेकर कई जगह देख लीजिए तो भारत इसमें दुनिया को दिशा दे सकता है। भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है। इस पर राजन ने कहा कि लोकतंत्र हमारी ताकत है। बहुत से देश हमारी तरफ देख रहे हैं कि इंडिया उदाहरण पेश कर सकता है। 

राजन ने कहा कि आगे आने वाले वक्त में अब सर्विस सेक्टर में क्रांति आएगी। आज भारत में बैठकर अमेरिका में काम किया जा सकता है। राजन ने आगे कहा, कोरोनाकाल में काम, धंधे बंद होने की वजह से गरीब, अमीर के बीच असमानता और बढ़ गई है। लोअर मिडिल क्लास को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, अपर मिडिल क्लास को नुकसान नहीं हुआ है। सबसे गरीब को राशन मिलता है। अमीर को नुकसान नहीं हुआ है। लोअर मिडिल क्लास की तरफ हमें देखना है, हमें नीति उनके लिए बनानी चाहिए। हम पूंजीवाद के खिलाफ नहीं हो सकते हैं।

आगे राहुल ने राजन से पूछा आप आज की इकोनॉमी को किस तरह देखते हैं? जिस पर राजन ने कहा, इस साल दिक्कतें थीं। ग्रोथ स्लो है, भारत का एक्सपोर्ट कम है। कमोडिटी की महंगाई है। महंगाई विकास में बाधक है। समस्या इकोनॉमिक ग्रोथ के नंबर्स की है। कोरोना के बाद दिक्कतें बढ़ी हैं और हमारी विकास दर को कम किया है। कोरोना महामारी से पहले भी हमारी विकास दर कम थी। हमने इसे पैदा किया है। साथ ही राहुल ने पूछा, देश में चार-पांच पूंजीपति लगातार अमीर हो रहे हैं। दो भारत बन रहे हैं, एक किसानों और गरीबों का और दूसरा इन पांच-छह पूंजीपतियों का। इस बढ़ती असमानता पर हमें क्या करना चाहिए? तो राजन ने जवाब दिया, यह बहुत बड़ी दिक्कत है। कोरोना काल में अमीर क्लास की आय बढ़ गई, क्योंकि वे घर से काम कर सकते थे, लेकिन गरीब लोगों को फैक्ट्री जाना था, वह बंद हो गई थी। फैक्ट्री बंद होने से मासिक आय बंद हो गई। इससे यह असमानता और बढ़ गई है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.