ताजा खबर

जयपुर नगर निगम हेरिटेज वार्ड 63 उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, 46 फीसदी हुई वोटिंग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 3, 2025

मुंबई, 03 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर नगर निगम हेरिटेज के वार्ड 63 में बुधवार को हुए उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान कुल 46.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए नए पार्षद के चुनाव के लिए वोट डाले। अब गुरुवार को काउंटिंग पूरी होने के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

कांग्रेस ने इस उपचुनाव में भानु सैनी को उम्मीदवार बनाया था, वहीं भाजपा से रितु नंदवाना मैदान में थीं। इनके अलावा पूर्व पार्षद की पुत्रवधू सीमा मीणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी जंग को और भी दिलचस्प बना दिया। तीनों उम्मीदवारों के समर्थक सुबह से ही अधिक से अधिक वोटिंग सुनिश्चित कराने में जुटे रहे। इस दौरान कांग्रेस विधायक अमीन कागजी और भाजपा प्रत्याशी चंद्र मोहन बटवाड़ा भी चुनावी चर्चा करते नजर आए। नगर निगम हेरिटेज के वार्ड 63 में कुल 8132 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 3745 मतदाताओं ने मतदान किया। गुरुवार को जयपुर के बनी पार्क स्थित सरकारी स्कूल में वोटों की गिनती होगी। हालांकि जीतने वाले उम्मीदवार का कार्यकाल लंबा नहीं होगा, क्योंकि नगर निगम हेरिटेज के बोर्ड का कार्यकाल इस साल नवंबर में ही समाप्त होने वाला है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.