दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज शुक्रवार शाम तक रणभेरी बज सकती है। इसके लिए सभी पार्टीयों ने अपनी—अपनी तैयारियों पूरी कर ली हैं और इतना ही नहीं इसके लिए दिल्ली नगर निगम की तरफ से भी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और शुक्रवार को शाम तक चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज शाम 4:00 बजे चुनाव आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा और इस बात की संभावना जताई जा रही हैं कि, दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली नगर निगम चुनाव हो सकते हैं।
गौरतलब है कि, दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के वाडरें का परिसीमन करने के बाद उनको आरक्षित करने का काम भी पूरा कर लिया है । आपको बता दें कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वाडरें पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था। पहले दिल्ली नगर निगम में 272 वार्ड थे और अब परिसीमन के बाद दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं। इसके आगे जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैे कि, इसके लिए चुनाव आयोग ने रिटनिर्ंग ऑफिसर भी नियुक्त कर दिए हैं, और वार्ड स्तर पर मतदान केंद्र बनाकर और राजनीतिक दलों के साथ आम लोगों से भी उनकी आपत्तियां और सुझाव लिए जा रहे हैं ताकि निपक्ष चुनाव हो सके ।