क्राइम अपडेट:- जिले की क्राइम खबरें पढ़े एक साथ

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 18, 2021

*नहर की जाली में फंसा शव मिला,पुलिस जुटी जांच में*

बीकानेर, 18 दिसम्बर। आरडी 746 गजनेर लिफ्ट नहर आईजीएनपी में एक अज्ञात व्यक्ति की शव मिला। इस संबंध में पूगल पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार आरडी 746 निवासी बंशीराम पुत्र रामूराम बावरी ने बताया कि वह पंपिंग स्टेशन गेट जाली में सफाई कर रहा था। इस दौरान जाली के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। शव पूर तरह से सड़ चुका है जिसके कारण पहचान नहीं हो पाई। अंदेशा है कि यह शव पीछे से नहर में बहकर आया है जो कि सड़ा चुका है।



*चोरी की बाइक जब्त : कागज नहीं दे पाया तो पुलिस ने किया सीज, अब बाइक के मालिक ने दर्ज करवाया केस*

नोखा पुलिस ने चोरी की बाइक को जब्त किया है। यह बाइक पांच माह पूर्व चोरी हो गई थी। अब जब पुलिस चैकिंग में बाइक पकड़ी गई तो बाइक मालिक ने गंगाशहर पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सुजानेदसर रामनाथ जी कुटिया के पास रहने वाले अशोक कुमार पुत्र राजकुमार माली ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि उसकी बाइक को 13 अप्रेल 2021 को सुजानदेसर से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। बाइक चोरी के करीब 5 माह बाद पुलिस थाना नोखा में बजरंगलाल बाइक के कोई कागजात पास में नहीं होने पर पुलिस ने धारा 207 एम.वी. एक्ट में बाइक को सीज कर लिया। जो वर्तमान में नोखा पुलिस थाना परिसर में खड़ी है। परिवादी का आरोप है कि बाइक को बजरंग लाल ने चोरी की या फिर उसके द्वारा खरीद की गई। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


*गड्ढा खोदते समय मिट्टी के नीचे दबा युवक, दम घुटने से हुई मौत*



जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में गड्ढा खोदते समय मिट्टी के ढह जाने से युवक मिट्टी के नीचे दब गया, जिससे दम घुटने से युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना जैगला गांव की है। जहां 27 वर्षीय गोविंद राम मेघवाल अपने खेत में ट्यूवबैल के पाइप के लिए गड्ढा खोद रहा था इस दौरान मिट्टी ढहकर उसके उपर गिर गई। मिट्टी के नीचे दब जाने से गोविंदराम की मौत हो गई। शव को नोखा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

*बर्थडे पार्टी में हुवा हंगामा, एक दूसरे पर लगाये आरोप*

बर्थडे पार्टी के दौरान शोर शराबा करने को लेकर मारपीट करने के क्रॉस मुकदमे सामने आए है। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र के मुक्ताप्रसाद की है। जहां पर दो पक्षों में आपसी मारपीट हो गयी है। इस सम्बंध में परिवादिया ने मुनसफ अली,जाकिर अली,भीमसिंह,जन्न्त,नजीर खां व 5-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी बेटी का कल जन्मदिन था और घर पर बर्थडे पार्टी चल रही थी। जिसमें प्रार्थिया के रिश्तेदार आए हुए थे और नाच गाने का कार्यक्रम चल रहा था।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.