पीबीएम अस्पताल में बच्चा चेंज होने पर प्रसूता के परिजनों ने किया हंगामा

Photo Source :

Posted On:Monday, November 8, 2021

बीकानेर,8 नवम्बर। पीबीएम अस्पताल के जनाना अस्पताल के गायनी वार्ड में लड़के के जन्म पर वहां के कर्मचारियों द्वार बधाई लेने की बात आम है, परंतु आज यहां कर्मचारियों द्वारा लड़का होने का बोलकर बधाई लेकर परिजनों को लड़की दे देने का मामला सामने आया है। उसके बाद जब हंगामा हुआ तो कर्मचारियों ने यह कहते अपनी गलती से पला झाड़ लिया कि उनसे चूक हो गई, लड़का ही हुआ है। बता दें कि कर्मचारियों ने गलती तब मानी जब मामला सीनियर डॉक्टर तक पहुंचा। इससे पहले कर्मचारी अपनी गलती मानने को तैयार ही नहीं थे। भंवर सिंह भाटी नामक व्यक्ति ने बताया ने पीबीएम के जनाना अस्पताल के गायनी वार्ड में आज सुबह उनके परिचत ने लड़के को जन्म दिया। डिलीवरी होने के बाद वहां के कर्मचारियों ने परिजनों को यह बोलकर बधाई ले ली कि उनके लड़का हुआ है। परिजनों ने राजी-खुशी होकर बधाई बांटी दी। उसके कुछ ही देर बाद परिजनों को लड़की दे दी गई, जिसको किसी ओर महिला ने जन्म दिया था। इस पर परिजनों को हंगामा खड़ा कर दिया कि पहले लड़का होने का बोलकर बधाई ले ली और अब लड़की दे दी। इस बात को लेकर काफी देर तक वार्ड में हंगामा हुआ। कर्मचारी अपनी गलती को मानने को तैयार नहीं थे। आखिरकार परिजन सीनियर डॉक्टर्स के पास शिकायत लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मामले को गंभीरता लेते हुए कर्मचारियों से बात की तो कर्मचारियों ने बताया कि हुआ तो लड़का ही है परंतु गलती के कारण परिजनों को लड़की दे दी। उसके बाद जब परिजनों के हाथ में लड़का आया तो मामला शांत हुआ।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.