पीएचईडी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य अभियंता का किया घेराव

Photo Source :

Posted On:Friday, October 22, 2021

बीकानेर 22 अक्टूम्बर। राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के  बैनर तले जलदाय विभाग के तकनीकी  कर्मचारियों ने अपनी लंबित पदोन्नति करवाने की मांग को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय के आगे धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता के अपने कार्यालय मैं नहीं  मिलने से गुस्साए संघ के सदस्यो ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री नंदकिशोर रंगा ने बताया कि जलदाय विभाग के तकनीकी कर्मचारी पिछले काफी लंबे समय से पदोन्नति सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।लंबे समय से इन तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति रुकी हुई है। जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो तकनीकी कर्मचारी हड़ताल या लंबी छुट्टी पर जाने को मजबूर हो सकते हैं।जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग और राज्य सरकार की होगी। उन्होंने  बताया कि इस पदोन्नति में किसी भी तरह की कोई कानूनी अड़चन नहीं है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.