राजस्थान के 3 साहित्याकारों का होगा सम्मान

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 1, 2021

बीकानेर, 1 सितंबर 2021  राजस्थानी साहित्य के लिए बेहतरीन काम करने वाले तीन वरिष्ठ साहित्यकारों को इस बार रोटरी क्लब के तीन अलग अलग पुरस्कार दिए जायेंगे। क्लब ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए अक्टूबर में सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिनेश आचार्य ने बताया कि इस बार का सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार नागौर के देवकिशन राजपुरोहित को दिया जायेगा। इस पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपए नगद और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। वहीं, खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार इस बार जोधपुर की साहित्यकार किरण राजपुरोहित 'नितिला' को दिया जायेगा। इस पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपए व प्रशस्ती पत्र दिया जायेगा। इस बार का ब्रज-उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार के रूप में 11000 रुपए व प्रशस्ति पत्र इस बार सत्यदेव संवितेंद्र को दिया जायेगा।

पुरस्कार सम्मान समारोह के संयोजक अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल के कारण कार्यक्रम थोड़ा विलंब से हो रहा है। इस बार वर्ष 2020 व 2021 के उपरोक्त पुरस्कार अक्टूबर में आयोजित किया जायेगा। पुरस्कार समिति की बैठक में राजेश चूरा, एम.जी. सोनी, मनमोहन कल्याणी, सुनील गुप्ता व प्रवीण गुप्ता भी शामिल थे।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.