अपूर्वी चंदेला के हौंसले बुलंद: टोक्यो में मेडल नहीं जीत सकी, लेकिन पेरिस के लिए जोश कम नहीं है, बीकानेर में तीरंदाजी के गुर सीखे ओलंपियन शूटर ने

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 25, 2021

बीकानेर, 25 अगस्त 2021  पहले रियो ओलंपिक और फिर टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तीरंदाजी टीम की सदस्य रही अपूर्वी इन दिनों बीकानेर में है। स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी अपूर्वी ने मंगलवार को यहां तीरंदाजों के साथ समय गुजारा और छोटे-छोटे बच्चों को सफलता के बड़े बड़े टिप्स दिए। आमतौर पर पिस्टल चलाने वाली अपूर्वी ने बीकानेर में पहली बार तीर भी चलाएं, निशाना चूक गया लेकिन निशानेबाजों को काफी कुछ सिखाया।

बीकानेर में अपने ननिहाल आई अपूर्वी ने यहां ब्रह्म बगीची में तीरंदाजों के साथ समय गुजारा। इस दौरान इंडियन टीम के कोच अनिल जोशी ने धनुष हाथ में थमाते हुए कहा कि आप पिस्टल चलाते हो, आज तीर चलाओ। अपूर्वी ने बिना किसी संकोच के धनुष के कमान को खींचकर तीर चला दिया।

अपूर्वी ने कहा कि राजस्थान में खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा है लेकिन पेरेंट्स अभी भी खेल के प्रति कम रुचि रखते हैं। जिस दिन पेरेंट्स बच्चों को खेल मैदान ले जाने लगेंगे, उस दिन राजस्थान को भी पदक मिलने शुरू हो जायेंगे। इस बार टोक्यो प्रदर्शन को बेहतर बताते हुए अपूर्वी को स्वयं के पदक नहीं लाने का गम नजर आया। एक सवाल के जवाब में कहा कि अभिनव बिंद्रा को देखकर मैंने खेलना शुरू किया था और अब नीरज चौपड़ा को देखकर जेवेलियन थ्रो में आगे बढ़ेंगे। कुश्ती सहित अन्य खेलों में भी रुचि बढ़ी है।

राजस्थान में खेलों की स्थिति के प्रश्न पर अपूर्वी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में सुधार हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ा है। हमारे बच्चों में भी काबलियत है, वो मेडल्स जीत सकते हैं। पेरेंट्स को इसके लिए मेहतन करनी होगी।

बीकानेर में है ननिहाल
दरअसल, अपूर्वी का ननिहाल बीकानेर में है। उनके मामा पुष्पेंद्र सिंह यहां BSF बीकानेर सेक्टर में DIG है। वो अपने मामा के साथ ही यहां बच्चों से मिलने आई थी। अपूर्वी यहां बीएसएफ में जवानों से भी मिल रही है। उसने बताया कि ओलंपिक की तैयारी के चलते वो पिछले तीन साल से बीकानेर नहीं आई थी।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.