बीकानेर, 9 दिसम्बर। नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने आज सुबह निगम के पीछे स्थित रावतों के मौहल्ले में पहुंची, लेकिन स्थानीय निवासियों के विरोध के चलते बेरंग वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम रावतों के मोहल्ले में घरों के आगे किये गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची थी, लेकिन यहां स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद निगम की टीम वापस लौट गई। दरअसल, निगम की टीम यहां मकानों के आगे बनी सीढिय़ों ओर रैंप को हटाने के लिए पहुंची थी। इस पर लोगों ने यह कहते विरोध किया कि अगर सीढिय़ा ही नहीं रहेगी तो वे अपने घरों में कैसे प्रवेश करेंगे। इसके चलते स्थानीय निवासियों लोगों ने विरोध किया तो निगम टीम वापस लौट गई। इसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और वहीं पर बैठ गए। लोगों ने कहा कि निगम आयुक्त से मुलाकात कर समस्या का हल होने के बाद ही वे यहां से जाएंगे, क्योंकि सीढिय़ों को तोडऩे के लिए ये कल फिर आ सकते है।