बीकानेर, 30 दिसम्बर। पहली बार आरएसएस की राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से पंथ संचलन का आयोजन हुआ। जिसमें बीकानेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बाई बहनों ने पथ संचलन में भाग लिया। यह पथ संचलन सादुल स्पोट्र्स स्कूल मैदान से रवाना होकर कोटगेट, स्टेशन रोड, रानी बाजार होते हुए चौपड़ा कटला पहुंचा। महानगर कार्यवाहिका राष्ट्रीय सेविका समिति ममता पुरोहित ने बताया कि बीकानेर के इतिहास में बहनों का पथ संचलन राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से पहली बार हुआ है। जिसमें 250 बहनों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस पथ संचलन के द्वारा बहनों ने राष्ट्र के लिए एकता का संदेश दिया।