बीकानेर, 26 दिसम्बर। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद इसका असर देखने को मिल रहा है। रविवार को छुट्टी के दिन लोग सुबह 11 बजे तक रजाईयों में दुबके रहे। आज सुबह से ही शहर में मौसम सर्द रहा। सु सुबह से ही बादलो की आवाजाही के चलते 9 बजे के आसपास हल्की बारिश की बूंदे गिरने लगी। आज सूर्य भगवान के दर्शन भी खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाए। सर्द मौसम हो और बीकानेरी लोग खान-पान का मजा ना ले ऐसा हो ही नही सकता है। इसी के चलते नमकीन की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। छुट्टी का दिन और ऊपर से सर्द मौसम के चलते बड़ी संख्या में लोग कचौरी,समोसा और नमकीन लेते और खाते दिखे। छुट्टी का दिन शहरवासियों के लिए पिकनिक डे बन गया। लोग पकौड़े,हलवा और गर्मागम घेवर लेते हुए दिखायी दिए तो कहीं घरों में ही पकवान बनने शुरू हो गए।