बीकानेर, 3 दिसम्बर। देश में नए वेरिएंट की दस्तक के साथ ही खतरा बढ़ता जा रहा है। बीकानेर में भी कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। रोज नए पॉजीटिव मिल रहे है। आज बीकानेर में 10 पॉजीटिव मिले है। जो कि खतरे की और इशारा कर रहे है। बीकानेर में आज मिले पॉजीटिव पहले मिले पॉजीटिव के संपर्क में आए लोग है। डॉ. बीएल मीणा से मिली जानकारी के अनुसार आज मिले दस पॉजीटिव में से 6 पुरूष और 4 महिलाएं है। मीणा ने बताया कि आज मिले पॉजीटिव कैलाशपुरी,लक्ष्मी विहार और करमीसर क्षेत्र से है। ये सभी पॉजीटिव पहले मिले पॉजीटिव के जानकार है।