बीकानेर, 13 सितंबर 2021 जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्म दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान 7 अक्टूबर 2021 तक 20 दिवसीय सेवा एवं समर्पण कार्यों के लिए योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने मंडल अध्यक्षों के साथ अब तक संपन्न हुए कार्यों की समीक्षा की।
जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिवस पर विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाकर, चौराहों को सजाएंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुषमा बिस्सा, नृसिंह सेवग, अजय खत्री, विनोद करोल, जेठमल नाहटा, चंद्र प्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा, कमल किशोर आचार्य, मुकेश ओझा, एडवोकेट श्याम सुंदर चौधरी, सोहनलाल चांवरिया, सुमन छाजेड़, राजाराम सीगड़, उस्मान गनी खलीफा, शिखर चंद डागा, रघुनाथ सिंह शेखावत आदि शामिल हुए।