गुरुनानक के 522 वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में धार्मिक अनुष्ठानों का हुवा आयोजन

Photo Source :

Posted On:Friday, November 19, 2021

बीकानेर, 19 नवम्बर। गुरु नानक देव का 552 वां प्रकाशोत्सव अरदास, कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में भोग श्री अखण्ड साहिब का पाठ  किया गया । मुख्य दीवान  को सजाने के साथ ही  गुरु का लंगर अटूट बरता गया । गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाए गया है। गुरुवार  दिन भर प्रकाशोत्सव की तैयारियां चलती रही। सेवादारों ने गुरुद्वारों में सेवा कार्य किए। लालगढ़,आरसीपी कॉलोनी, रानीबाजार, सादुल कॉलोनी और जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित गुरुद्वारों में आस्था और श्रद्धा के साथ गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया गया। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार लालगढ़ में प्रकाशोत्सव पर सुबह 9 बजे भोग श्री अखण्ड पाठ साहिब किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह व सचिव जगजीत सिंह के अनुसार सुबह 9 से 11 बजे तक स्थानीय रागी जत्थों द्वारा और सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भाई गुरदीप सिंह सोहल कीर्तन किया गया। इसके बाद अरदास व गुरु का लंगर अटूट बरता गया। प्रकाशोत्सव पर कमेटी के पदाधिकारियों व सेवादारों का सम्मान भी किया गया।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.