बीकानेर, 11 दिसम्बर। बारात की गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी थाना क्षेत्र में जयपुर रोड़ की है। जहां पर वैष्णो धाम के पास महेन्द्र कंपनी के पास स्विफ्ट का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें एक की मौत हो गयी है वहीं तीन लोग घायल हुए है। यह गाड़ी बाड़मेर के डंडाली पुरोहितान से बीकानेर में शादी के लिए पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गोरधन सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान लंगेरा गांव के बिशन ङ्क्षसह,भगवान सिंह ओर गजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पीबीएम हेल्प कमेटी के लोग पहुंचे ओर सहयोग में जुटे है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।