बीकानेर, 10 दिसम्बर। नगर निगम की टीम इन दिनों अतिक्रमण, अवैध कब्जों, अवैध होर्डिंग व अवैध डेयरी बूथों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को टीम द्वारा पुगल रोड बस स्टैंड पर स्थित अवैध डेयरी बूथ को सीज किया। बताया जा रहा है कि यह बूथ अवैध पर संचालित हो रहा था। जिसकी शिकायत पर निगम टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची और डेयरी बूथ को सीज करने की कार्यवाही की गई। हालांकि यहां कुछ लोगों ने निगम की टीम से समझाईश करने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने नियमों के हिसाब से कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।