PHED विभाग में तकनीकी कर्मचारियों की पदौन्नति की मांग कर्मचारियों ने अभियंता को सौपा ज्ञापन

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 30, 2021

बीकानेर, 30 नवम्बर। राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के  बैनर तले जलदाय विभाग के तकनीकी  कर्मचारियों ने अपनी लंबित पदोन्नति करवाने की मांग को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया।कर्मचारी नेता जय गोपाल जोशी ने बताया कि जलदाय विभाग के तकनीकी कर्मचारी पिछले काफी लंबे समय से पदोन्नति सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।उन्होंने बताया यह अधिकारियों की लापरवाही का ही नतीजा है कि मुख्य अभियंता कार्यालय से हमारी पदोन्नति संबंधी  फाइलें चोरी हो जाती है। हमारी मांग है कि इस घटना के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेवार है उसके खिलाफ f.i.r. करनी चाहिए। लंबे समय से इन तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति रुकी हुई है। जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो तकनीकी कर्मचारी हड़ताल या लंबी छुट्टी पर जाने को मजबूर हो सकते हैं।जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग और राज्य सरकार की होगी। उन्होंने  बताया कि इस पदोन्नति में किसी भी तरह की कोई कानूनी अड़चन नहीं है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.