शिक्षा विभाग में नियुक्तियों का दौर:वर्ष 2016 ग्रेड थर्ड अंग्रेजी टीचर की भर्ती के लिए नई वेटिंग लिस्ट जारी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 8, 2021

बीकानेर, 8 सितंबर 2021  शिक्षा विभाग ने वर्ष 2016 की ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में अंग्रेजी विषय की वेटिंग लिस्ट नए सिरे से जारी कर दी है। अदालती निर्णय के बाद विभाग ने उच्चतम न्यायालय में जाने के बजाय बेरोजगारों को नियुक्ति देने का निर्णय किया है। क्लास छह से आठ तक के स्टूडेंट्स को अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए नियुक्त हो रहे इन टीचर्स की नए सिरे से मेरिट जारी की गई है, जिसमें पांच सौ से अधिक बेरोजगारों को शामिल होने का अवसर मिला है।

प्रारम्भिक शिक्षा एवं पंचायत राज निदेशक सौरभ स्वामी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए होने वाली इन नियुक्तियों के लिए शेष रहे पदों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की गई है। मेरिट में कट ऑफ जारी करते हुए प्रोविजनल सलेक्शन किया गया है। इसमें सामान्य पद के लिए महिला व पुरुष के लिए 64.660 परसेंट, ओबीसी पुरुष में 63.210, महिला में 63.020, एमबीसी पुरुष में 62.120, एससी पुरुष में 59.260, एससी महिला 58.040 परसेंट अंक तक चयन हुआ है। इस सूची में 511 का चयन हुआ है। सूची में अभ्यर्थी के नाम के साथ सारी जानकारी दी गई है।

बेरोजगारों की बात मानी
यह मामला अदालत में चल रहा था। शिक्षा विभाग इस मामले में आगे भी अपील कर सकता था लेकिन बेरोजगारों की मांग मानते हुए आगे अपील नहीं की गई। शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा ने पिछले दिनों बेरोजगारों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही मेरिट जारी कर दी जायेगी।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.