नागौर एक्सीडेंट के घायल खतरे से बाहर: बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती हुए थे छह घायल, एक को छुट्‌टी मिली, शेष पांच का इलाज अभी जारी

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 2, 2021

बीकानेर, 2 सितंबर 2021  नागौर के श्रीबालाजी के पास हुए सड़क हादसे में बारह जनों की मौत के बाद शेष छह जनों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें एक घायल को छुट्‌टी दे दी गई है, जबकि तीन बच्चों सहित पांच की हालत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है और कोई भी अब खतरे में नहीं है। घायलों के रिश्तेदार भी अब बीकानेर पहुंच गए हैं।

जिस कार से एक्सीडेंट हुआ उसके चालक संतोष पुत्र पुराराम का स्वास्थ्य अब ठीक है। संतोष को होश आ गया है और उसकी आंख के पास सामान्य चोट है। उसका पुत्र सुमित भी खतरे से बाहर है। सुमित के भी ज्यादा चोट नहीं आई थी। इसके अलावा राधा बाई पत्नी राहुल, साहिल पुत्र धर्मेंद्र और सुमत पुत्री मोतीराम की हालत भी खतरे से बाहर है। इनमें सुमन और साहिल भी छोटे बच्चे हैं। सुमन की उम्र महज बारह साल है जबकि साहिल आठ साल का है। इनमें एक घायल गोपाल की

पीछे बैठे थे, इसलिए बच गए
दरअसल, ये सभी लोग तूफान गाड़ी में पीछे बैठे थे। जब ट्रक से जबर्दस्त टक्कर हुई तो इस गाड़ी के पीछे का गेट खुल गया और ये सभी पीछे वाले दरवाजे से गिर गए। इसी कारण ये सभी बच गए। चालक संतोष भी बच गया, क्योंकि कार के कंडक्टर साइड का हिस्सा ट्रक से टकराया था। कार में सबसे बुजुर्ग गोपाल पुत्र नागूलाल है, जिनकी उम्र पचास साल है। गोपाल को आज अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है।

अस्पताल कर्मचारियों ने रखा ख्याल
घायलों के परिजन मध्यप्रदेश से मंगलवार रात तक ही पहुंचे। तब तक घायलों का ध्यान पीबीएम अस्पताल के स्टॉफ ने रखा। नर्सिंग इंचार्ज अनीता फलोरेंस लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेती रही तो मेवाराम लगातार परिजनों के संपर्क में थे। एक अन्य कर्मचारी हुकम सिंह भी घायलों के आसपास ही रहे और जरूरत का सामान उपलब्ध कराते रहे।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.