बीकानेर, 13 अगस्त 2021 मौसम गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी शुष्क रहा। चिलचिलाती धूप और हवा के बीच पूरी तरह से साफ रहा। दूर-दूर तक बादलाें की काेई झलक नहीं रही। मौसम विभाग ने 17 अगस्त के बाद मानसून के वापस सक्रिय हाेने के संकेत दिए हैं मगर फिलहाल 18 अगस्त तक विभाग की वेबसाइट पर मौसम शुष्क ही बताया जा रहा है। यानी इसके बाद ही बारिश के योग बनेंगे। इस बीच गुरुवार काे भी दिन में तेज धूप रही।
हालांकि सुबह-शाम हवा चलने के कारण गर्मी से राहत जरूरी मिली। पश्चिमी हवा चलने के कारण तापमान में आ्शिंक गिरावट जारी है। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा।