बीकानेर, 9 दिसम्बर। ट्रेनों व बसों में सवार होकर यात्रियों के बैग व सूटकेश से जेवरात व नकदी चोरी करने वाली हरियाणा अंतर्राज्यीय गैंग के दो आरोपियों को बीकानेर जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया। जीआरपी थानाधिकारी राजाराम लेघा से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा निवासी बीता उर्फ अमित पुत्र करतार उम्र 41 वर्ष व अशोक उर्फ शौकी पुत्र प्रेम सिंह उम्र 41 वर्ष है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जैसी करवा दिया। जहां मुंबई पुलिस दोनों आरोपियों को प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर ले गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मुंबई, राजस्थान में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। जिनके विरुद्ध अलग शहरों में मुकदमे दर्ज है।