यशपाल गहलोत तीसरी बार बने कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 1, 2021

बीकानेर, 1 दिसम्बर। कांग्रेस ने कुछ जिलों में शहर व देहात अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिसमें बीकानेर शहर से यशपाल गहलोत को जिलाध्यक्ष पद पर यथावत रखा है। हालांकि अभी देहात अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई है।
बता दें, यशपाल गहलोत का दूसरा कार्यकाल 2022 में पूरा होना था, लेकिन सचिन पायलट को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा देने के बाद प्रदेश में जिला अध्यक्ष को लेकर संशय की स्थिति बन गई। यशपाल कांग्रेस ही नहीं बल्कि देश ऐसे नेता हैं, जिन्हें पिछ्ले विधानसभा चुनाव में दो-दो विधान सभा से टिकट मिला लेकिन वे दोनों से ही चुनाव नहीं लड़ पाए। इसके बाद से ही उनका मन खिन्न था। उन्होंने जिलाध्यक्ष पद पर नहीं रहने के लिए भी प्रदेश संगठन को कहा था, लेकिन संगठन ने नहीं मानी और अनिल कल्ला की मजबूत दावेदारी के बावजूद अध्यक्ष पद पर रिपीट किया। इस तरह देखा जाए तो यशपाल गहलोत को तीसरी बार अध्यक्ष पद पर काम करने का मौका मिला है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.