अमेरिका में दो कपल के बीच तीसरे की एंट्री उनके जान पर बन आई। और महिला में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।दरअसल यह मामला तब हुआ जब एक कपल एक दूसरे को किस कर रहा था तब एक दूसरी महिला ने शख्स से कहा कि मुझे भी किस करो। इसके बाद वो हुआ जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। यह घटना अमेरिका के एक शहर की है। 'द इंडिपेंडेंट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सब तब हुआ जब एक पार्टी चल रही थी और इसमें कई कपल पहुंचे हुए थे। इसी पार्टी में आरोपी महिला भी गई हुई थी और वह लगातार ड्रिंक्स ले रही थी। इस दौरान वह घूम-घूमकर लोगों को देख रही थी और जबरदस्ती बात करने की कोशिश कर रही थी।
इसी पार्टी में एक कपल एक दूसरे की बाहों में हाथ डाले हुए बात कर रहे थे। महिला इस कपल के पास पहुंच गई। महिला ने देखा कि वे दोनों एक दूसरे को किस भी कर रहे थे, तभी उसने लड़के से कहा कि वह उसे भी किस करे। लड़के ने तुरंत मना कर दिया क्योंकि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ था और उसे किस कर चुका था। जैसे ही लड़के ने मना किया, महिला को गुस्सा आ गया।
इसके बाद गुस्साई महिला ने लड़के को गोली मार दी। जैसे ही महिला ने गोली मारी पार्टी में हड़कंप मच गया, अफरातफरी के माहौल में किसी ने पुलिस को सूचित किया। वह महिला वहां से भागने की कोशिश कर रही थी लेकिन पुलिस तब तक वहां पहुंच चुकी थी और उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल लड़के को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, वहां उसकी हालत गंभीर है।