चीन में सरकारी सख्ती के बावजूद हुआ उग्र प्रदर्शन, लोगो ने जिनपिंग विरोधी नारे लगाए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 30, 2022

मुंबई, 30 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन में पुलिस की सख्ती के बावजूद जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। ग्वांगझू शहर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प देखी जा सकती है। ग्वांगझू शहर में लोग पुलिस पर कांच की बोतलें फेंकते नजर आए। साथ ही लोगों ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस प्रोटेस्ट को दबाने के लिए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही है। लोगों को जबरदस्ती गिरफ्तार किया जा रहा है। दरअसल, लोग कोरोना पाबंदियों के नाम पर सरकारी सख्ती से नाराज हैं। चीन के शिंजियांग में 25 नवंबर को बिल्डिंग में आग से 10 लोगों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा था। आरोप है कि लॉकडाउन की वजह से समय पर रेस्क्यू टीम नहीं पहुंच सकी थी।

सरकार इतनी सख्त हो गई है कि प्रदर्शनकारियों को घर से बाहर तक नहीं निकलने दे रही है। कई शहरों में भारी पुलिस बल मौजूद है जिसके चलते लोग इकट्ठा नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस तुरंत भीड़ को खदेड़ रही है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों से सवाल किए जा रहे हैं और उनके फोन की तलाशी ली जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को विलियम यांग नाम के पत्रकार ने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि प्रदर्शन रुकने की बजाय उग्र हो रहे हैं। लोग पुलिस पर पथराव भी कर रहे हैं। इसमें सफेद PPE किट पहनी पुलिस खुद को बचाती हुई नजर आ रही है।

तो वही रॉयटर्स के मुताबिक, एक अन्य वीडियो में पुलिस कुछ लोगों को ले जाती हुई दिख रही है। इन लोगों के हाथ में हथकड़ियां लगी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस अपनी गाड़ियों में जबरदस्ती डाल कर ले जा रही है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.