लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, कल डाउनिंग स्ट्रीट में होगा पहला भाषण

Photo Source :

Posted On:Monday, September 5, 2022

मुंबई 05 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हरा दिया है। वह दक्षिणपंथी लिज बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिज को ब्रिटेन की सियासत में फायरब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है। जीत का ऐलान होने के बाद लिज ने सुनक के बारे में कहा की मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी पार्टी में इतनी गहरी समझ वाले नेता हैं। परिवार और दोस्तों का भी शुक्रिया। तो वही आपको बता दे चुनाव में कुल वोट की संख्या 172,437 थी, जिसमे से लिज ट्रस को 81,326, तो ऋषि सुनक को 60,399 वोट मिले। तो कुल वोट में से 654 वोट रिजेक्ट भी हुए। लिज ट्रस की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और कहा, भरोसा है कि आपकी लीडरशिप में भारत-ब्रिटेन के रिश्ते मजबूत होंगे। दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप होगी। नई रोल और जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाए। 

आपको बता दे जॉनसन PM हाउस 10 डाउनिंग स्ट्रीट से 6 सितंबर को बतौर प्रधानमंत्री आखिरी भाषण देंगे। इसके बाद महारानी को इस्तीफा सौंपने के लिए स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर रवाना होंगे। फिलहाल, क्वीन एलिजाबेथ यहीं हैं। 96 साल की क्वीन को चलने में दिक्कत है, लिहाजा जॉनसन और लिज दोनों उनके पास जाएंगे। आमतौर पर यह काम बकिंघम पैलेस में किया जाता है। जॉनसन जब क्वीन को इस्तीफा सौंप देंगे। इसके बाद लिज क्वीन से मिलेंगी। पारंपरिक रूप से इस मुलाकात को ‘किसिंग हैंड्स’ सेरेमनी कहा जाता है। हालांकि इस बार क्वीन की खराब सेहत को देखते हुए यह सेरेमनी सिम्बॉलिक यानी प्रतीकात्मक होगी। शपथ ग्रहण समारोह स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में होगा। आधिकारिक नियुक्ति होते ही नई PM लिज वापस लंदन आएंगी। यहां 10 डाउनिंग स्ट्रीट से उनका पहला भाषण होगा। लंदन के समय के मुताबिक शाम करीब 4 बजे भाषण देने के बाद प्रधानमंत्री लिज अपनी कैबिनेट की नियुक्ति करेंगीं। क्वीन मंत्रियों को जूम कॉल पर शपथ दिलाएंगी। उनके हेड ऑफ द डिपार्टमेंट मंत्रियों को ‘सील या मुहर’ सौंपने की रस्म पूरी करेंगे। नई कैबिनेट की पहली बैठक बुधवार (7 सितंबर) को होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री लिज पहली बार सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) पहुंचेंगी।

तो वही मीडिया और सर्वे में लिज की बहुत बड़ी जीत की भविष्यवाणी हो रही थी। नतीजे आए तो तस्वीर दूसरी नजर आई। 2001 के बाद लिज पहली ऐसी ब्रिटिश PM इलेक्ट हैं जिन्हें 60% से कम वोट मिले। लिज के खाते में 57% पार्टी मेंबर्स के वोट आए। सुनक को 42.6% वोट हासिल हुए। 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.