म्यांमार: आन सान सू की के एक करीबी सहयोगी को देशद्रोह के आरोप में मिली 20 साल की सजा

Photo Source :

Posted On:Friday, October 29, 2021

म्यंनमार में 1 फरवरी 2021 को तख्तापलट के बाद से म्यांमार उथल-पुथल में है। यहाँ  मिलिट्री सरकार ने आन सान सू की के एक करीबी सहयोगी यू विन हेटिन को 29 अक्टूबर को देशद्रोह के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई है। यह जानकारी उनके वकील ने न्यूज एजेंसी एएफपी को दी है।

यू विन हेटिन के वकील मिंट थ्विन ने बताया है कि एक विशेष अदालत ने धारा 124ए के तहत 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि तख्तापलट के विरोध में हुए प्रदर्शनों में अब तक 1100 से अधिक लोग मारे गए हैं। 80 साल के यू विन हेटिन एक लंबे वक्त से राजनीतिक कैदी हैं। हेटिन ने सैन्य शासन के खिलाफ अभियान चलाने के लिए लंबे समय तक नजरबंद रहे हैं। यू विन हेटिन सू की के दाहिने हाथ माने जाते हैं।

तख्तापलट के तीन दिन बाद अपनी गिरफ्तारी से पहले हेटिन ने स्थानीय मीडिया को बताया था कि सैन्य कार्रवाई बुद्धिमानी नहीं है और सैन्य नेता देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक सू की को कई आरोपों का सामना करना पड़ सकता है जो उन्हें दशकों तक जेल में भेज सकता है। उन पर अवैध रूप से वॉकी टॉकी आयात करने से लेकर कोरोनोवायरस नियमों की धज्जियां उड़ाने तक के आरोप लगे हैं।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.