पश्चिम बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने TMC की तुलना तालिबान से की

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 21, 2021

कोलकाता, 21 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने अपना पदभार संभालते ही पश्चिम बंगाल सरकार और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति आक्रामक रुख अपना लिया है। इसी क्रम में सुकांत मजूमदार ने तृणमूल काँग्रेस (TMC) की तुलना तालिबान से कर दी। 

आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभालते हुए सुकांत मजूमदार ने राज्य के सत्तारूढ़ तृणमूल काँग्रेस (TMC) पार्टी पर हमला बोलते हुए TMC की तुलना तालिबान से कर डाली। अपने संबोधन में  पश्चिम बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “TMC एक राजनीतिक दल की आड़ में परिवार के स्वामित्व वाली संपत्ति बन गई है। फिर भी भाजपा वह पार्टी है जो आम लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देती है। मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जो पश्चिम बंगाल को अफगानिस्तान बनने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।”

भाजपा पार्टी छोड़ कर TMC को जॉइन करने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि अगर कुछ लोग सोचते हैं कि बीजेपी छोड़कर वे पार्टी खत्म कर देंगे, तो ऐसा नहीं होगा। पश्चिम बंगाल में 'तालिबान' के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रखनी है। अगर टीएमसी ने हमें स्थानीय निकाय चुनावों में केंद्रीय बलों का उपयोग करके वोट देने की हिम्मत दी, तो हम उन्हें दिखाएंगे कि भाजपा क्या कर सकती है। 

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में भाजपा में हो रहे लगातार नुकसान को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने कल सोमवार 20 सितंबर को पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष दिलीप घोष को हटा कर सुकांत मजूमदार को प्रदेश का नया पार्टी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.