ताइवान में अमेरिकी सैनिको की उपस्थिति से भड़का चीन, अमेरिका को धमकाया

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 17, 2021

Uganda, 17 Aug, 2021  अफ़ग़ानिस्तान में तालिबानी राज और उनके द्वारा किये जा रहे अत्याचार को पूरा विश्व देख रहा है। अफगानिस्तान से लोगों के वहां से पलायन करने की विचलित करने वाली कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं और अब तालिबानियों के डर से अफगानी आवाम इस तरह से सहमा हुआ है कि युगांडा जैसे गरीब अफ़्रीकी देश में शरण लेने को मजबूर हो चला है।


युगांडा के राहत व आपदा मंत्री एस्तेर अन्याकुन डेविनिया ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि सोमवार को अमेरिकी सरकार की ओर से किए गए अनुरोध के बाद राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने 2000 अफगानियों को लाने के आदेश दिया है। युगांडा ने मंगलवार को कहा कि उसने अमेरिका के अनुरोध पर अफगानिस्तान के 2000 शरणार्थियों को अस्थाई रूप से अपने देश में रखने के लिए तैयार हो गया है। पूर्वी अफ्रकी राष्ट्र युगांडा के पास विवादित लोगों और भगौड़ों को शरण देने का पुराना अनुभव है। युगांडा अपने यहां दुनिया भर के कई देशों के लगभग 14 लाख से अधिक शरणार्थियों को जगह दे रखा है। इसमें अधिकांश दक्षिण सूडान से हैं।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.