पाकिस्तान के कराची में भगदड़ से 12 लोगो की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 31, 2023

मुंबई, 31 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के कराची शहर में भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। घटना एक फैक्ट्री के परिसर में हुई। यहां गरीबों के लिए रमजान के दौरान खाने का सामान और दूसरी चीजें बांटी जा रहीं थीं। मारे गए लोगों में 8 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन भगदड़ मचते ही भाग गई। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले एक हफ्ते में सरकार द्वारा बांटे जा रहे मुफ्त आटे को लेने के लिए भी भगदड़ की कुछ घटनाएं हुईं। इनमें भी 12 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें भी तीन महिलाएं शामिल थीं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया है कि फ्री राशन लेने के लिए बड़ी तादाद में लोग जुट गए थे। बांटे जाना वाला सामान कम था और भीड़ बहुत ज्यादा हो चुकी थी। इसलिए लोग जल्दी से जल्दी सामान लेना चाहते थे। इसी जद्दोजहद के दौरान भगदड़ मच गई। धक्कामुक्की के दौरान एक बिजली का तार टूटकर लोगों पर गिर गया। कुछ लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, कराची के अब्बासी हॉस्पिटल में 9 शव लाए जा चुके हैं। 29 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। दुनिया के तमाम देशों में मुस्लिम इबादत करने के साथ रोजे रख रहे हैं। पाकिस्तान में इन्हीं दिनों मुफ्त आटा हासिल करने के लिए भगदड़ मच रही है और इसमें अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान के अकेले पंजाब प्रांत में ही मुफ्त आटा हासिल करने की जद्दोजहद में महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रमजान शुरू होने के बाद से अब तक मुफ्त आटा हासिल करने की कोशिश में 11 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। खास बात यह है कि यह आंकड़ा पंजाब प्रांत के सिर्फ चार जिलों का है। ये जिले हैं- साहिवाल, बहावलपुर, मुजफ्फरगढ़ और ओकारा। चारों ही जिले दक्षिण पंजाब में आते हैं। इन जिलों में 60 लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि लोगों की मौत भगदड़ की वजह से हुई है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.