अजय देवगन की आवाज में फिल्म 'आर्टिकल 370' का एक प्रभावशाली प्रोलॉग हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, February 19, 2024

फिल्म 'आर्टिकल 370' के मेकर्स ने आज एक नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमे आप अजय देवगन की आवाज में एक बहुत ही शक्तिशाली प्रोलॉग को सुन सकते हैं। इस प्रोलॉग के माध्यम से धारा 370 की उत्पत्ति और उन बातों को बताया गया है जिसकेकारण से हमारी वर्तमान सरकार ने इसको खत्म कर दिया था।
 
जिओ स्टूडियोज के सोशल मीडिया पेज पर यह प्रोमो शेयर किया गया और लिखा गया, "इतिहास के पन्ने एक बार फिर पलटेजायेंगे , #आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज हो रही है। "
 
इस वीडियो में आप अजय देवगन की आवाज़ में सुन सकते है कैसे हमारे देश का बंटवारा हुआ और कैसे भारत- पाकिस्तानकश्मीर को लेकर हमेशा से एक दूसरे के साथ जंग पर रहे जिसकी वजह से वहाँ धारा 370 शुरू हो गयी। जब बात सर से ऊपरचढ़ गयी और वहां की स्थिति बिगड़ने लगी तो हमारी मौजूदा सरकार ने धारा 370 को कश्मीर से ख़त्म कर दिया।
 
फिल्म 'आर्टिकल 370' उन घटनाओं पर आधारित है जिनके कारण जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किया गया। फिल्म में यामीगौतम के साथ प्रियामणि और अरुण गोविल भी हैं। फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशनआदित्य सुहास जंभाले ने किया है और इसको आदित्य धर, अर्जुन धवन और आदित्य सुहास जँभाले ने लिखा है।

Check Out The Video:


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.