दो और दो प्यार का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 21, 2024

विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, सेंथिल राममूर्ति  और प्रतीक गांधी की आगामी फिल्म 'दो और दो प्यार' का टीजर आज जारी हो गया है।टीजर काफी मजेदार है। शीर्षा गुहा ठाकुरता इस फिल्म का निर्देशन कर रही है, यह इनकी डेब्यू फिल्म है।
 
दो और दो प्यार के टीजर में देखा जा सकता है कि विद्या बालन की जोड़ी सेंथिल राममूर्ति के साथ दिखाई गई है। वहीं इलियाना औरप्रतीक गांधी एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि 'दो और दो प्यार' साल 2017 में आई विदेशी फिल्म 'द लवर्स' कीकहानी पर आधारित है। बुधवार को फिल्म से सभी सितारें को फर्स्ट लुक साझा किए गए थे। आज टीजर रिलीज किया गया है। टीजर मेंविद्या बालन, प्रतीक, इलियााना और सेंथिल चारों सितारे काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।
 
अप्लॉज एंटरटेनमेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से टीजर साझा किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'इस गर्मी प्यार के साथ उस गर्मीको महसूस करें, जो हैरान करने वाली, भ्रमित करने वाली है और थका देने वाली है'।
 
'दो और दो प्यार' अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरोंमें दस्तक देगी।

Check Out The Post:- 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.