शहज़ादा का टीज़र रिलीज़ हुआ, कार्तिक आर्यन एक्शन अवतार में नजर आये

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 22, 2022

साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' देने के बाद अबबॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म 'शहजादा' के साथ धमाल करने वाले हैं।अभिनेता के 32वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म निर्माताओं ने टीजर रिलीज़ कर दिया है. 
 
शह्ज़ादा के टीज़र में कार्तिक, साउथ स्टाइल का एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से लोग बॉलीवुडअभिनेता की तुलना उल्लू अर्जुन से कर रहे हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन की यह फिल्म अल्लू अर्जुन की तेलुगूब्लॉकबस्टर 'अला वैकुंठपुरमलो' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।
 
फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत में कार्तिक घोड़े की सवारी करते दिखाई देते हैं। इसके कुछ ही देर बादएक गेट खुलता है और कार्तिक आर्यन ठगों को पिटाई करते नजर आते हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का नाम बंटू होता है। कार्तिक आर्यन के अलावा वीडियो में कृति सेनन की भी झलक दिखाई देती है। एक तरफ जहां फिल्म के फर्स्टलुक में कार्तिक का जबरदस्त स्वैग देखने को मिलता है। वहीं, दूसरी तरफ, कृति सेनन का ग्लैमरस अवतार नजर आता है।
 
फिल्म को रोहित धवन ने डायरेक्ट किया है, और फिल्म 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।  


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.