'राज कुंद्रा एक अच्छा इंसान है ,सच जल्दी ही बाहर आना चाहिए', मीका सिंह

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 21, 2021

मुंबईजुलाई 21 2021  शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार की रात को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया। राज पर आरोप है कि वह पोर्न फिल्म बनाकर उनको मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पब्लिश करते है। राज के साथ उनका साथी रायन थोर्प को भी अरेस्ट किया गया है। 

 

पुलिस ने राज को इस केस में 'की कंस्पिरेटरबताया है और बोला है उनके पास राज के खिलाफ सबूत है। राज को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है। 

 

मीका सिंह से जब राज की  गिरफ्तारी के  बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा , "मैं भी जानना चाहता हूँ की आगे क्या होने वाला है। मुझे इस एप्लीकेशन के बारे में कुछ नहीं पता है। एक बार मैंने राज की एक एप्लीकेशन खोल कर देखी थी लेकिन उसमे कुछ नहीं  था। वह बहुत सिंपल एप्लीकेशन थी। "

 

उन्होंने आगे कहा, "राज  कुंद्रा एक अच्छा इंसान हैसच जल्दी ही बाहर आना चाहिए। "

 

इस से पहले साल 2015 में राज को क्रिकेट से रिलेटेड सभी एक्टिविटी से बैन कर दिया गया था। यह तब हुआ था जब उनका नाम मैच फिक्सिंग में सामने आया था। उस समय वह राजस्थान रॉयल्स के को ओनर थे।

 



बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.