रवि तेजा ने रावणासुर ट्रेलर रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 29, 2023

मास महाराजा रवि तेजा ने रावणासुर नामक एक्शन थ्रिलर का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ कर दिया हैं. इस फिल्म में रवि तेजा एक डार्क एंटी-हीरो रोल निभाते नजर आएंगे. 
 
अभिनेता रवि तेजा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “किसी की कहानी में हम सब बुरे हैं! पेश है आप सभी के लिए#रावणासुर ट्रेलर - 7 अप्रैल से सिनेमाघरों पर कब्जा :)) #RavanasuraOnApril7”
 
श्रीकांत विस्सा द्वारा लिखित कहानी को सुधीर वर्मा ने डायरेक्ट किया हैं, इस फिल्म में सुशांत, जयराम, मुरली शर्मा, अनु इमैनुएल, मेघा आकाश, दक्ष नगरकर और पूजिता पोन्नदा और बहुत से कलाकार नजर आएंगे. 
 
फिल्म एक जांच अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कुछ क्रूर हत्याओं की जांच करने के लिए नियुक्त किया जाता है, लेकिन अफसर लगता हैं की एक क्रिमिनल लॉयर रवींद्र (रवि तेजा) 
ही यह सब मर्डरस कर रहा हैं! फिल्म में एक वकीलकी भूमिका निभाने वाले रवि तेजा वास्तव में सही अपराध करने के लिए कानून को अपनी ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
अभिनय के अलावा, रवि तेजा इस फिल्म को प्रोडूस भी कर रहे हैं, अपनी कंपनी आरटी टीम वर्क्स के तहत, और इसफिल्म को अभिषेक पिक्चर्स  को-प्रोडूस कर रहे हैं. 
 
रावणासुर 7 अप्रैल 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.