सलमान खान फायरिंग केस : पंजाब से गिरफ्तार हुए दो लोगों को 30 अप्रैल तक हिरासत में भेजा गया

Photo Source :

Posted On:Friday, April 26, 2024

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर में 14 अप्रैल को गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब से दो लोगों को 25 अप्रैल को  गिरफ्तारकिया। दोनों ने शूटरों  को हथियार और कारतूस दिए थे। आज शुक्रवार को उन दोनों लोगों को अदालत में पेश किया गे और अब 30 अप्रैल तक केलिए उन दोनों को हिरासत में भेज दिया गया है।

उन दोनों शख्स के नाम है सुभाष चन्दर और अनुज थापन। पुलिस ने अदालत को बताया कि ये दोनों आरोपी अपराध में प्रमुख व्यक्ति थे और उन्हें उनदोनों से पूछताछ करनी है जिस से यह पता चल सके आखिर उन्हें हथियार  किसने मुहैया कराए और उन्हें पहले गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों कोहथियार देने के लिए किसने कहा।

पुलिस ने आरोप लगाया है कि सुभाष और अनुज ने 15 मार्च को शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को दो देसी पिस्तौल और 38 राउंड सौपे थे। इससे पहले दोनों शूटर को भी अदालत ने 29 अप्रैल तक हिरासत में रखने का फैसला लिया। मुंबई पुलिस ने इन चारों के अलावा, जेल में बंद गैंगस्टरलॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है।

14 अप्रैल के दिन विक्की गुप्ता और सागर पल ने सलमान के घर के बाहर गोली चलाई थी और उसके बाद वह दोनों वहां से फरार हो गए थे। पुलिसने उन दोनों को गुजरात में कच्छ से गिरफ्तार किया था। जिस बन्दूक से उन दोनों ने गोली चलाई थी वह भी मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत जाकर तापी नदीसे बरामद की थी।

केस की आगे की कार्यवाही अभी चल रही है।
 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.