ग्रैमी जीत कर इंडिया लौटे सिंगर शंकर महादेवन

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 8, 2024

रविवार को लॉस एंजिल्स में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। भारत ने इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में बड़ी जीत हासिलकी है। गायक शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन समेत पांच संगीतकारों ने ये पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के बाद शंकर महादेवन मुंबई लौट आए हैं।  इस दौरान एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया।वह जाकिर हुसैन के साथ फ्यूजन बैंड शक्ति का हिस्सा हैं।
 
इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद उनके भारत वापस लौटने पर एयरपोर्ट पर पैपराजी की भीड़ उमड़ पड़ी। मुंबई वापस आने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इसके साथ ही अपनी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए चॉकलेट बांटी। महादेवन नेमीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह मेरे और मेरे बैंड के सभी सदस्यों के लिए एक बहुत ही विशेष क्षण है। मेरे लिए, यह एकसपने के सच होने जैसा है। 25 वर्षों की तपस्या के बाद हमें ग्रैमी पुरस्कार मिला है।" 
 
शंकर महादेवन के बैंड शक्ति ने 'दिस मोमेंट' के लिए ग्रैमी 2024 में सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम का पुरस्कार जीता है। जॉनमैकलॉघलिन, जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, वी.सेल्वगनेश और गणेश राजगोपालन के सहयोग से बनी शक्ति को उनके दिसमोमेंट के लिए ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। गायक अपनी इस जीत पर बेहद ही खुश हैं।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.