लंबी बीमारी के बाद 77 वर्ष की आयु में दिग्गज अभिनेता Vikram Gokhale का निधन !

Posted On:Thursday, November 24, 2022

बॉलीवुड और मराठी रंगमंच, फिल्मों और टीवी के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का लंबी बीमारी के बाद यहां बुधवार की देर रात निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 77 वर्ष के थे। कई बीमारियों से जूझ रहे और दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज करा रहे गोखले की हालत बुधवार को दोपहर में बिगड़ गई और कुछ घंटे बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रमुख मराठी थिएटर और सिनेमा अभिनेता चंद्रकांत गोखले के पुत्र विक्रम गोखले की कुछ प्रमुख बॉलीवुड फिल्मों में संजय लीला भंसाली की रोमांटिक फिल्म हम दिल दे चुके सनम (1999) थी, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय के किरदार के संगीत उस्ताद पिता की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कमल हासन की हे राम (2001), भूल भुलैया (2007) में आचार्य यज्ञप्रकाश भारती के रूप में और प्रियदर्शन के गुदगुदाने वाले दे दना दन (2009) और कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया था।

उन्होंने 2010 में मराठी फिल्म आघात के साथ निर्देशन के क्षेत्र में काम किया था। मराठी फिल्म अनुमति के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। उन्हें रंगमंच पर अभिनय के लिए 2011 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।


 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.