प्रभास ने फिल्म 'राधे श्याम' से साझा किए म्यूजिक विडियो एल्बम के पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी पूरी एल्बम।

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 13, 2021

साउथ और पैन इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास ने अपनी आगामी फिल्म 'राधे श्याम' से म्यूजिक एल्बम के पोस्टर साझा किए हैं। और साथ ही साथ म्यूजिक एल्बम की रिलीज डेट भी बताई है। यह लिरिकल म्यूजिक विडियो एल्बम 15 नवंबर  को चार भाषाएं तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़  में रिलीज होगी।
 
प्रभास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से राधे श्याम से म्यूजिक एल्बम के पोस्टर शेयर करते हुए  लिखा कि, "आप सभी को राधे श्याम के सभी लिरिकल म्यूजिक विडियो दिखाने के लिए उत्साहित हूं। इस एल्बम का आनंद 15 नवंबर को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में लीजिए।"
 
अभिनेता द्वारा साझा किए गए इन पोस्टर्स में समुद्र के पानी के अंदर एक कार नजर आ रही हैं। प्रभास ने सभी चार भाषाएं तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में पोस्टर साझा किए हैं। 
 
बता दें कि यह फिल्म राधा कृष्णा कुमार द्वारा निर्देशित की जा रही हैं।फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार, वमशी, प्रमोद और प्रसीधा उपपलपत्ति कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास और पूजा मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म कहानी एक लव स्टोरी है। यह फिल्म अगले साल 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रभास आखिरी बार फिल्म साहो में नजर आए थे। राधे श्याम के अलावा वे बड़े बजेट्स की फिल्में सालार और आदिपुरुष में भी नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने आदिपुरुष की शूटिंग भी समाप्त की हैं।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.