टोनी कक्कड़ के जन्मदिन के दिन टोनी कक्कड़ और हिबा नवाब का रोमांटिक गाना हुआ रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

इस समय कई म्यूजिक विडियो और एल्बम को लांच किया जा रहा है। ऐसे में सिगंल म्यूजिक विडियो और फिल्मों के गानों को दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है। वहीं टोनी कक्कड़ ने अपने नए म्यूजिक विडियो को रिलीज करने की जानकारी आज अपने जन्मदिन के दिन दी है। इस म्यूजिक विडियो में टोनी के साथ श्रेया घोषाल की आवाज भी गाने को पूरा करती दिखी  गाने का नाम हैं 'ओ सनम'।

गाने के पोस्टर और रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के बाद आज गाने क़ो रिलीज किया जा चुका है। वहीं गाने को रिलीज करने के बाद कलाकार भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक विडियो की खास बात यह है कि इसमें श्रेया घोषाल की आवाज है साथ ही पहली बार टेलीविजन एक्ट्रेस हिबा नवाब को किसी म्यूजिक विडियो में फिचर होता हुआ देखा गया। वहीं हिबा नवाब भी अपने इस म्यूजिक विडियो के लिए एक्साइटेड नजर आई।

रिलीज किए गए गाने के बात करें तो, हिबा और टोनी को इस गाने में फिचर किया गया वहीं दोनों के बीच कई रोमांटिक सिक्वेंस को शूट किया गया। जिसमें दोनों न्यू मैरिड कपल नजर आए और इस गाने को भारत के बर्फीले लोकेशन पर शूट किया गया। आज गाने को रिलीज करने के बाद ही गाना को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं हिबा और टोनी की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। टोनी इससे पहले भी कई म्यूजिक विडियो में नजर आ चुके हैं। पर इस विडियो में वह बतौर लीड एक्टर रोमांस करते दिखें।

बता दें कि, इस म्यूजिक विडियो को आज टोंनी जन्मदिन के दिन रिलीज किया गया। इस गाने को श्रेया घोषाल और टोनी कक्कड़ ने ही गाया है। वहीं गाने के लिरीक्स और म्यूजिक टोनी कक्कड़ ने ही दिया है। इस म्यूजिक विडियो के डायरेक्टर सत्ती ढिल्लन हैं और अंशुल गार्ग ने गाने को प्रोड्यूस किया है। देसी म्यूजिक फैक्ट्री के यूट्यूब चैनल पर इस म्यूजिक विडियो को रिलीज किया गया है। अब देखना होगा कि इस गाने को और कितना पसंद किया जाता है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.