मुंबई, 30 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों में से 10 में भाजपा को जीत मिल गई है। इन 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते। इनमें CM पेमा खांडू, डिप्टी सीएम चाउना मेन भी शामिल हैं। पेमा खांडू ने मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा था। चूंकि किसी और उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। ऐसे में खांडू को निर्विरोध चुन लिया गया। बाकी 9 सीटों पर भी इसी तरह बीजेपी उम्मीदवारों को जीत मिली। वहीं, राज्य में 19 अप्रैल को एक फेज में चुनाव होंगे। वहीं रिजल्ट 2 जून को घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवार और विधानसभा सीट जिन पर बीजेपी को निर्विरोध जीत हासिल हुई है -
 
	
		
			| उम्मीदवार | विधानसभा | 
		
			| पेमा खांडू | मुक्तो | 
		
			| चाउना मेन | चोखम | 
		
			| हेग अप्पा | जीरो हपोली | 
		
			| रातू तेची | सगाली | 
		
			| तेची कासो | ईटानगर | 
		
			| जीकी ताको | ताली | 
		
			| डोंगरु सिंगझु | बोमडिला | 
		
			| नायतो दुकम | तलीहा | 
		
			| डसंगलु पुल | हयुलियांग |