ताजा खबर
क्या पाकिस्तान का ‘मुरीदके एयरबेस’ भी था भारत के निशाने पर? सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा   ||    ट्रंप प्रशासन ने स्टूडेंट वीजा के इंटरव्यू पर क्यों लगाई रोक? विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई करना हुआ म...   ||    ‘पुतिन आग से खेल रहे हैं…’, रूस-यूक्रेन वाॅर को लेकर भड़के ट्रंप की चेतावनी   ||    ‘मुहाजिरों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाइए…’, पाकिस्तानी नेता ने पीएम मोदी से किया अनुरोध   ||    ‘पुतिन आग से खेल रहे हैं…’, रूस-यूक्रेन वाॅर को लेकर भड़के ट्रंप की चेतावनी   ||    क्या है FATF? जिसकी ग्रे लिस्ट में पाकिस्तान को फिर से शामिल कराना चाहता है भारत   ||    एलन मस्क के सबसे ताकतवर रॉकेट स्‍टारशिप की 9वीं टेस्‍ट फ्लाइट सफलतापूर्वक लॉन्‍च, चंद मिनटों बाद हुई...   ||    चेन्नई के थीम पार्क में जाॅय राइड फंसी, 3 घंटे तक हवा में फंसे रहे 30 लोग   ||    Weather 28 May 2025: मुंबई में मानसून का कहर जारी, आज भारी बारिश की संभावना; पढ़ें अपडेट्स   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 28 मई 2025: संजय झा की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमं...   ||    LIVE Covid Updates: बिहार में पीएम के दौरे को लेकर अलर्ट, 100 मीटर के दायरे में रहने वालों की होगी क...   ||    Eid-Ul-Adha 2025: क्या है ईद-उल-अजहा का इतिहास, कैसे शुरू हुई कुर्बानी? भारत में कब मनाई जाएगी   ||    क्या है कावेरी इंजन? जिसका रूस में चल रहा परीक्षण, तेजस जैसे फाइटर जेट को मिलेगी शक्ति   ||    Fact Check: क्या कर्नल सोफिया कुरैशी ने वैभव सूर्यवंशी के साथ खिंचवाई फोटो? जानें दावे की सच्चाई   ||    28 मई का इतिहास: जानिए इस दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि   ||    Budh Gochar: वाणी-व्यापार के स्वामी ने किया नक्षत्र परिवर्तन, बढ़ेगा इन 3 राशियों का जलवा   ||    IPL 2025: RCB ने वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका, बना दिया धांसू रिकॉर्ड   ||    IPL 2025: फाइनल के लिए अब इस टीम से भिडे़गी RCB, तय हो गया प्लेऑफ का शेड्यूल   ||    IPL 2025: विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज   ||    ITR Filing Deadline: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल की लास्ट डेट कब? जानें जुर्माना समेत बाकी डिटेल्स   ||    +++ 

इस्कॉन ने मेनका को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 29, 2023

मुंबई, 29 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) ने भाजपा सांसद मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। हाल ही में मेनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमे उन्होंने कहा कि इस्कॉन ने गौशालाएं स्थापित कीं, जिन्हें चलाने के लिए उन्हें सरकार की तरफ से अनगिनत फायदे मिलते हैं। उन्हें बड़ी जमीनें मिलती हैं। इसके बावजूद जो गाय दूध नहीं देतीं, उन्हें वे कसाइयों के हवाले कर देते हैं। इनकी गौशालाओं में एक भी बछड़ा और एक भी सूखी (बूढ़ी) गाय नहीं है। मेनका ने ये भी कहा, मैं आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में इस्कॉन की एक गौशाला में गई थी। गौशाला में एक भी गाय ऐसी नहीं मिली, जो दूध ना देती हो, ना ही कोई बछड़ा मिला। इसका मतलब साफ है कि वो लोग (इस्कॉन) दूध ना देने वाली गायों और बछड़ों को बेच देते हैं। मेनका ने ये बातें एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में कही थीं। मेनका गांधी ने कहा कि इस्कॉन गायों को कसाइयों को बेच रहा है। कोई और ऐसा नहीं करता, जितना वे करते हैं। वे सड़कों पर 'हरे राम हरे कृष्ण' गाते हैं। फिर कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है। शायद, किसी ने भी कसाइयों को उतने मवेशी नहीं बेचे, जितने इस्कॉन ने बेचे। अगर ये लोग ऐसा कर सकते हैं तो और लोगों से क्या उम्मीद कर सकते हैं।

इस्कॉन ने मेनका गांधी के आरोपों का खंडन किया। इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने कहा, इस्कॉन के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। हमने आरोप लगाने को लेकर मेनका गांधी को नोटिस भेजा है। मेनका के आरोपों से इस्कॉन के भक्त, समर्थक और शुभचिंतक बहुत दुखी हैं। मेनका के आरोप दुर्भावनापूर्ण हैं। इस्कॉन के प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंद दास ने कहा, मेनका गांधी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की गौशाला के बारे में कह रही हैं, वहां 250 से ज्यादा ऐसी गायें हैं, जो दूध नहीं देतीं। वहां सैकड़ों बछड़े भी हैं। उनके आरोप झूठे और निराधार हैं। इस्कॉन ने कहा, पिछले 50 सालों में इस्कॉन दुनियाभर में गाय संरक्षण और शाकाहार में अग्रणी रहा है और कई देशों में गौशालाओं का निर्माण और रखरखाव कर रहा है। भारत में इस्कॉन 60 से ज्यादा गौशालाओं का रखरखाव कर रहा है, जहां सभी गायों, बैलों और बछड़ों की प्यार और देखभाल के साथ सेवा की जाती है। इनमें से कई गौशालाओं में गाय बैल को घायल या रोगग्रस्त अवस्था में लाया जाता है, इस्कॉन गौशाला में स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं की टीम उनकी देखभाल भी करती है। गौसेवा की सनातन प्रथा को पुनर्जीवित करने के लिए भारत भर में गाय की देखभाल और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इस्कॉन और इसकी पहल की तारीफ की है।

बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.