नई दिल्ली, 12 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार होमेन बरगोहाईं के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 89 वर्षीय बरगोहाईं का आज कोरोना से गुवाहाटी के जीएनआरसी अस्पताल में निधन हो गया।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, होमेन बरगोहाईं को असमिया साहित्य और पत्रकारिता में उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनकी रचनाओं में असमिया जीवन और संस्कृति के विविध पहलुओं को दर्शाया गया है। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति।