ताजा खबर
ट्रंप का एक और झूठ आया सामने, अफ्रीकी राष्ट्रपति को दिखाई कांगो हिंसा की फोटो   ||    बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस दे सकते हैं इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह   ||    ‘न्याय और शक्ति का नया रूप बन गया सिंदूर’, UAE में बोली बांसुरी स्वराज   ||    पाक सेना प्रमुख पर भड़के पूर्व पीएम इमरान खान, बोले खुद को राजा की उपाधि दे असीम मुनीर   ||    ‘पानी रोका तो सांसें छीन लेंगे…’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान, फिर दी गीदड़भभकी   ||    विदेश मंत्री जयशंकर ने जर्मन संसद में पाकिस्तान की खोली पोल, आतंकवाद पर मांगा समर्थन   ||    CBI ने सत्यपाल मलिक समेत 6 लोगों के खिलाफ चार्जशीट की दायर, पूर्व राज्यपाल बोले- अस्पताल में भर्ती ह...   ||    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत समेत 6 कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र प्रदान किए, यहां देखें पू...   ||    LIVE Aaj Ki Taza Khabar: भोपाल-इंदौर हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत   ||    Weather Updates LIVE 23 May 2025: फिर करवट लेगा मौसम, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आंधी के साथ बा...   ||    क्या नोज में छेद होने से गिर सकता है प्लेन, जानें टर्बुलेंस सफर के लिए कितना खतरनाक?   ||    दिव्यांगजनों के लिए केंद्र सरकार ने की बड़ी घोषणा, सरकारी हाउसिंग में मिलेगा 4% का आरक्षण   ||    Fact Check: अखिलेश यादव के साथ दिखी 'जासूस' ज्योति मल्होत्रा? जानें वायरल तस्वीर का पूरा सच   ||    23 मई का इतिहास: जानिए इस दिन भारत और दुनिया में क्या हुआ था   ||    Chandra Gochar 2025: अपरा एकादशी पर आज चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, बुध के नक्षत्र में गोचर करेंगे चंद...   ||    GT vs LSG: दिग्वेश राठी नहीं अब इस गेंदबाज ने विकेट लेकर की वही हरकत, बाज नहीं आ रहे लखनऊ के गेंदबाज   ||    ENG vs ZIM: जो रूट ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ को पछाड़कर बन गए नंबर-1   ||    GT vs LSG: हार के बाद कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, जानें किस पर फोड़ा ठीकरा?   ||    अडाणी ग्रुप ने रच दिया इतिहास, FY25 में दर्ज की 90,000 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई   ||    बिहार की महिलाएं बनीं लखपति! जानें कैसे बदल दी बैंक लोन ने किस्मत   ||    +++ 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, तेलंगाना में पेड़ कटाई की स्थिति गंभीर, हुई थी छात्र और पुलिस की झड़प, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 3, 2025

मुंबई, 03 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास की जमीन पर किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा, तेलंगाना सरकार को जमीन पर पेड़ों की सुरक्षा के अलावा कोई गतिविधि नहीं करनी चाहिए। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने राज्य में पेड़ों की कटाई को बहुत गंभीर बताया। पीठ ने कहा, तेलंगाना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की रिपोर्ट इसकी खतरनाक तस्वीर दिखाती है। रिपोर्ट से पता चलता है कि बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए हैं। इसके अलावा पीठ ने तेलंगाना के मुख्य सचिव से यूनिवर्सिटी के पास की जमीन पर पेड़ काटकर काम शुरू करने की जल्दी पर जवाब मांगा है। साथ ही पूछा है कि क्या राज्य ने इस तरह की गतिविधियों (पेड़ों की कटाई) के लिए पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का असेसमेंट सार्टिफिकेट लिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने 2 अप्रैल को यूनिवर्सिटी के पास की 400 एकड़ जमीन पर पेड़ों की कटाई का संज्ञान लिया था। कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को साइट का दौरा कर रिपोर्ट पेश करने का भी निर्देश दिया था। मामले में अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं को लेकर 30 मार्च को विरोध प्रदर्शन किया था। जमीन साफ करने के लिए पुलिस की मौजूदगी में दर्जनों बुलडोजर लाए गए थे। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई थी। वहीं, विपक्षी पार्टी BRS ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते X पर लिखा, कांग्रेस की 'मोहब्बत की दुकान' अब हैदराबाद यूनिवर्सिटी तक पहुंच गई है। राहुल गांधी हाथ में संविधान लेकर उपदेश देते फिर रहे हैं, जबकि उनकी सरकार इसके विपरीत काम कर रही है। यह मोहब्बत की दुकान नहीं विश्वासघात का बाजार है। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा, 'राहुल गांधी मुंबई में आरे और छत्तीसगढ़ में हसदेव जंगलों के लिए आवाज उठा चुके हैं। फिर आज जब उनकी पार्टी की सरकार छात्रों पर अत्याचार कर रही है और पर्यावरण नष्ट कर रही है, तो वे चुप क्यों हैं।'

BRS ने आरोप लगाया, पुलिस की मौजूदगी में जमीन को समतल करने के लिए दर्जनों बुलडोजर लाए गए थे। इस दौरान पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को डंडों से पीटा। लड़कियां रो रही थीं कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें पुलिस स्टेशन ले गई। करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि सरकारी काम में बाधा डालने वाले 53 छात्रों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। उनमें से कुछ छात्रों ने पुलिस पर हमला भी किया था। उन पर केस दर्ज किया जाएगा।

बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.