बिहार के सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा, 2 को गोली लगी, एक की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 1, 2023

मुंबई, 1 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार के सासाराम और नालंदा में हिंसा हुई। नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर और उस्तार दरगाह के बीच में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। इसमें दो लोगों को गोली लगी है। बाद में इनमें से एक की मौत हो गई। नालंदा में जहां हिंसा हुई थी वहां से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर आज हिंसा हुई है। इस दौरान करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब दोनों पक्षों से कोई वहां मौजूद नहीं था। जिन्हें गोली लगी है उनमें एक मोहम्मद ताज है, जो सदर अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं,गुलशन कुमार की मौत हो गई है। नालंदा में धारा 144 लागू है। इंटरनेट बंद है। गया और भागलपुर में फोर्स की तैनाती की गई है। नालंदा, सासाराम और गया से अब तक 61 लोगों की गिरफ्तार की गई है।

 वहीं, सासाराम के सफ्फुलागंज में शनिवार शाम को फिर बम फेंके गए। इसके बाद पुलिस ने इलाके के घरों में सघन तलाशी अभियान चलाया है। इसमें 8 और लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस तरह अब तक कुल 25 लोगों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। सासाराम में फिलहाल 5 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। बिहार के 4 जिले रोहतास, नालंदा, भागलपुर और गया में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर बीते दिन हिंसक झड़प हुई। इस घटना के बाद पुलिस फोर्स तैनात की गई है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.