पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक सिख दुकानदार की गोली मारकर की हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 31, 2023

मुंबई, 31 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक सिख दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग के बाद बाइक पर आए दोनों हमलावर बड़ी आसानी से फरार भी हो गए। इस घटना के एक दिन पहले यानी बुधवार को कराची में एक हिंदू डॉक्टर की इसी तरह हत्या की गई थी। इसके दो दिन पहले कराची में ही एक नाबालिग हिंदू लड़की को किडनैप किया गया था। पुलिस के मुताबिक, मारे गए सिख का नाम दयाल सिंह था। वो पेशावर के दीर इलाके में किराने की दुकान चलाते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दयाल सिंह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग आए और दयाल पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले के बाद आरोपी बड़ी आसानी से फरार भी हो गए, जबकि ये काफी भीड़ वाला इलाका है। सड़क के किनारे पर एक पुलिस चौकी भी मौजूद है। इसके बावजूद आरोपियों को भागने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

पुलिस के मुताबिक, दयाल को कुल 30 गोलियां मारी गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने हासिल कर लिया है, लेकिन ये अब तक मीडिया के हाथ नहीं लगा है। पेशावर में करीब 15 हजार सिख रहते हैं। ये लोग ज्यादातर जोगन शाह इलाके में रहते हैं। पेशावर खैबर पख्तूनख्वा राज्य की राजधानी है। यहां 2 महीने पहले तक इमरान खान की पार्टी की सरकार थी। पाकिस्तान में सबसे ज्यादा तालिबानी हमले इसी राज्य में होते रहे हैं।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.